इंग्लैंड का यह खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए है सबसे खतरनाक

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज कानपुर में 26 जनवरी से शुरू होगी। भारत भले ही टेस्ट और वन-डे सीरीज अपने नाम करमैचों की सीरीज कानपुर में 26 जनवरी से शुरू होगी। भारत भले ही टेस्ट और वन-डे सीरीज अपने नाम कर चुका है, लेकिन टी-20 में उसका इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। विराट कोहली की टीम इंडिया को इस तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन से बचकर रहना होगा क्योंकि टी-20 मैचों में वे भारत के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते आए हैं। इंग्लैंड ने पिछले दो टी-20 मैचों में भारत को हराया है और इन दोनों मैचों में उसे जीत दिलाने में 30 वर्षीय कप्तान मॉर्गन की अहम भूमिका रही है। वैसे भी मॉर्गन भारत के खिलाफ संपन्न वन-डे सीरीज में जबर्दस्त फॉर्म में थे, इसलिए यदि विराट की टीम को सबसे छोटे प्रारूप में जीत दर्ज करनी है तो उसे इंग्लिश कप्तान से जल्दी निजात पानी होगी।

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना इंटरनेट भेज सकते हैं मैसेजBSNL का धमाकेदार ऑफर: अब 1 रुपए में करें एक घंटे बात

कटक वन-डे में भारत का 382 रनों का विशाल लक्ष्य भी इंग्लैंड छोटा साबित कर देता। कप्तान मॉर्गन के शानदार शतक से मेहमान टीम जीत के करीब पहुंच गई थी। वो तो अच्छा हुआ कि 81 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर मॉर्गन आउट हो गए अन्यथा इंग्लैंड अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर लेता। मॉर्गन ने कोलकाता वन-डे में भी अपनी टीम की सांत्वना जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 42 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाते हुए टीम को 321 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

मुंबई में दिलाई जीत

भारत ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 2 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। मुंबई में दूसरे मैच में भारत ने 8 विकेट पर 177 रन बनाए थे। कप्तान मॉर्गन ने छोटी किंतु तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वे 26 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 49 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाकर लौटे थे। इंग्लैंड को अंतिम अंतिम ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे और अशोक डिंडा की अंतिम गेंद पर मॉर्गन ने छक्का लगाकर जीत दिलाई थी।

बर्मिंघम में मॉर्गन का तूफान

7 सितंबर 2014 को बर्मिंघम में कप्तान इयोन मॉर्गन के विस्फोटक 71 रनों से इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 180 रन बनाए थे। 75/3 की स्थिति में क्रीज पर उतरे मॉर्गन ने मात्र 31 गेंदों में 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। भारत 5 विकेट पर 177 रन ही बना पाया और इंग्लैंड ने यह मुकाबला 3 रनों से जीता था।

 

Back to top button