अब बेहद आसान हो जाएगी भारत में हवाई यात्रा, न बोर्डिंग पास…

आने वाले दिनों में भारत में हवाई यात्रा (Air Travel) और भी आसान और सुलभ होने वाली है. जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट (Airport) पर बोर्डिंग पास (Boarding Pass) के लिए लंबी-लंबी लाइनें अब पुरानी बात होने वाली हैं. यह इस कदर आसान होने वाला है कि अब एयरपोर्ट में एंट्री करने के लिए भी बुकिंग और आईडी कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं होगी. इतना बड़ा बदलाव इसलिए होने जा रहा है क्योंकि अब आपका चेहरा ही आपका बोर्डिंग पास और आईडी कार्ड होगा.

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुरू हो गया ट्रायल

जानकारी के मुताबिक सरकार ने एयरपोर्ट के सफर को सुखद बनाने के मकसद से एयरपोर्ट्स पर फेशियल रिकगनीशन सिस्टम (Facial Recognition System) लगाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं. दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर शुक्रवार (6 सितंबर) से इसका ट्रायल भी शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि टर्मिनल तीन पर विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Airlines) के साथ मिलकर ये ट्रायल तीन महीने तक चलेगा. ट्रायल (Trail) कामयाब होने पर इसे टर्मिनल तीन के साथ-साथ बाकी एयरपोर्ट्स पर भी लॉन्च कर दिया जाएगा.

25 से 30 मिनट का वक्त घटकर हो जाएगा 2 से 3 मिनट

आज रात चांद की जमीन पर उतरेगा चंद्रयान, ISRO चीफ ने कहा- रचेंगे इतिहास

अब आपको बताते हैं कि ये काम कैसे करेगा. फिलहाल एंट्री गेट से लेकर डिपार्चर गेट तक पहुंचने में आपको कम से कम 25 से 30 मिनट का वक्त लगता है, या कभी कभी इससे भी ज्यादा समय लग जाता है. लेकिन इस एडंवास फेशियल रिकगनीशन सिस्टम से आपका काम महज 2 से 3 मिनट में ही हो जाएगा.

Back to top button