आसानी से बनायें काले चने की सब्जी

आसानी से बनायें काले चने की सब्जीअब जरा चखिए जैसलमेरी काले चने की दही वाली सब्जी का जायका…

जरूरी सामग्री

2 कप काले चने (रात भर भिगोकर उबाल हुए), डेढ़ कप दही, 4 बड़े चम्मच बेसन, 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 बड़े चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,1 बड़ा चम्मच धनियी पाउडर, 1 चुटकी हींग, 2 बड़े चम्मच घी, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, नमक स्वाद अनुसार, 1 छोटा चम्मच जीरा

बनाने की विधि-

एक बर्तन में दही , बेसन, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, हल्दी, धनिया पाउडर, और हींग डालकर अच्छी तरह फेंट लें. एक पैन में घी गरम करें और इसमें हींग, हरी मिर्च डालें और क्रश किए हुए चने इसमें डालें और अच्छी तरह मिला लें. अब बाकी बची हुई लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक भी डाल दें और अच्छी तरह मिलाएं.

2 कप पानी दही वाले मिश्रण में मिलाएं और अच्छी तरह फेंट लें और फिर इस मिश्रण को पैन में डालकर ग्रेवी के गाढ़ा होने तक पकाएं. पैन में उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और चने को अच्छी तरह से मिलाकर गर्मागर्म सर्व करें.

Back to top button