आरएसएस के इस नेता की जानें क्यों बदल रही है भाषा…

नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को कहा कि कोई युद्ध नहीं हो रहा है फिर भी देश की सीमाओं पर सैनिक शहीद हो रहे हैं. आरएसएस प्रमुख ने नागपुर में प्रहार समाज जागृति संस्था के रजत जयंती कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि ‘‘हम अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं.” उन्होंने कहा,‘‘भारत को आजादी मिलने से पहले देश के लिए जान कुर्बान करने का वक्त था।
ये भी पढ़ें :-शिवसेना ने शिवाजी स्मारक निर्माण को लेकर भाजपा पर कसा तंज़, कही ये बात
आपको बता दें राम मंदिर निर्माण का मुद्दा हो या फिर सीमा पर सैनिकों की शहादत का सवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत और सरकार की भाषा में तालमेल कम नजर आ रहा है। आरएसएस प्रमुख ने सैनिकों की शहादत को लेकर सवाल उठाया है।
ये भी पढ़ें :-प्रवीण तोगड़िया ने किया राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान, 9 फरवरी को होगी घोषणा
जानकारी के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में अपने इंटरव्यू में और जनवरी के दूसरे सप्ताह में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री ने राम मंदिर निर्माण की दिशा में पहल न हो पाने का ठीकरा कांग्रेस तथा इसके वकीलों पर फोड़ा। प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया कि फिलहाल वह उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार करेंगे। इसी तरह से मोहन भागवत ने पहली बार केन्द्र सरकार की कश्मीर, आतंकवाद और पाकिस्तान के साथ निबटने की नीति पर सवाल उठाया है।





