आय से अधिक संपत्ति मामले में आज ईडी के सामने पेश होंगे लालू के दमाद

पटना.ईडी ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी और दामाद पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। .ईडी लालू प्रसाद के दामाद शैलेष की कंपनियों को मिलने वाले पैसे पर आज पूछताछ करेगा। इसको लेकर पूर्व में ईडी ने शैलेष को समन भेजा था।

आय से अधिक संपत्ति मामले में आज ईडी के सामने पेश होंगे लालू के दमाद

12 जून को मीसा भारती से होगी पूछताछ…

ये भी पढ़े: इंटर रिजल्ट को लेकर छात्रों का हंगामा, पुलिस ने छात्रों पर किया लाठी चार्ज

बेनामी संपत्ति मामले में मंगलवार को आयकर विभाग ने राज्यसभा सांसद सह लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे किसी कारण से पेश नहीं हो पायी। वे अब 12 जून को ईडी के सामने पेश होंगी। मंगलवार को पेश नहीं होने पर ईडी ने मीसा भारती पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

दिल्ली में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ईडी द्वारा मीसा के सीए राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया था. राजद सांसद मीसा से जुड़ी कंपनी मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड में अग्रवाल द्वारा किए गए लेन-देन की भी जांच के दायरे में है।
Back to top button