आप भी लीची से बनाइये टेस्टी आइसक्रीम

सामग्री :
लीची-10-12 (बारीक टुकड़ों में कटी), क्रीम-1 कप, चीनी-आधा कप, ड्रायफ्रूट्स- 2 बड़े टेबलस्पून

विधि :
सबसे पहले चीनी में क्रीम मिलाकर 10 से 15 मिनट तक अच्छे से फेंट लें। सभी सूखे मेवों को बारीक टुकड़ों में काट लें। फेंटे हुए क्रीम में लीची के टुकड़े और मेवे डालकर मिक्स करें। फिर मिक्सचर को एक बर्तन में निकालकर फ्रिजर में जमने के लिए रख दें। जब आइसक्रीम जम जाएं तब इसे बाहर निकालकर एक बार और अच्छी तरह से फेंट लें और दोबारा जमने के लिए रख दें।अपने मनपसंद फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।





