आप भी बनाये स्वादिष्ट सदाबहार पनीर

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

2 प्याज बारीक कटे हुए, 2 टमाटर बारीक कटे हुए, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 200 ग्राम पनीर चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ और आधा कप दूध में भिगोया हुआ, 2 टे.स्पून तेल, आधा टी स्पून हल्दी, आधा टी स्पून गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, 1 टे. स्पून बारीक कटा हरा धनिया सजाने के लिए, आधा टी स्पून लाल मिर्च पाउडर।

विधि :

1. कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

2. प्याज भुन जाने पर हल्दी, नमक, मिर्च (हरी व लाल दोनों) डालकर दो मिनट चलाएं और कटे हुए टमाटर डालें तथा तेल छोड़ने तक भूनें।

3. मिश्रण के ठंडा हो जाने पर उसे मिक्सी में बारीक पीसें।

4. अब इस पिसे हुए मिश्रण में दूध में भीगा पनीर डालकर एक उबाल आने तक पकाएं और धनिया की पत्ती से सजाकर गरमागरम सर्व करें।

Back to top button