आप भी बनाइये ये स्‍पेशल खोया परांठा

सबसे पहले आटे को धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए थोड़ा नरम गूंथ लें। गूंधे आटे को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।

कितने लोगों के लिए : 2

आप भी बनाइये ये स्‍पेशल खोया परांठा

सामग्री :

मावा / खोया- 100 ग्राम

चीनी- 25 ग्राम (पिसी हुई)

काजू, बादाम, पिस्ता- 1/2 टेबलस्पून (बारीक कटे हुए)

किशमिश- 1/4 बड़ा टेबलस्पून

चिरौंजी- 1/4 बड़ा टेबलस्पून

इलायची पाउडर- 1चुटकी

गेहूं का आटा- 1 कप

देशी घी- पराठा सेंकने के लिए (ज़रुरत के अनुसार)

पानी- आटा गूंधने के लिए (ज़रुरत के अनुसार)

विधि :

सबसे पहले आटे को धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए थोड़ा नरम गूंथ लें। गूंधे आटे को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।

इस बीच मावे या खोये में पिसी चीनी और सारे मेवे अच्छे से मिला कर भरावन तैयार कर लें।

अब गूंधे आटे की मध्‍यम आकार की लोई बना कर हल्‍के हाथ से दबा कर फैलायें और उसमें अंदाज से भरावन रख कर चारों तरफ से लोई को बंद कर लें।

अब इस लोई पर थोड़ा सूखा आटा लगाते हुए बेलन की मदद से बेलकर एक गोल पराठा बना लें।

वे को मध्यम आंच पर गरम करें फिर उस पर बेला हुआ पराठा डाल कर सकें। एक तरफ से हल्‍काप ब्राउन होने पर पराठा पलटकर दूसरी तरफ से भी कुछ ब्राउन होने तक सेक लें। इसी तरह उलट पलट कर दोनों ओर अच्‍छी तरह घी लगा कर दोनों ओर से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक सेकें। इसी तरह सारे परांठे सेक लें।

Back to top button