आप भी पढ़कर समझ जाएंगे, की क्यों बेहतर जीवनसाथी साबित होती हैं पहाड़ी लड़कियां

पहाड़ और पहाड़ी लड़कियों का नाम सुनते ही बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच एक खूबसूरत सुर्ख चेहरा आपकी नजरों के सामने आ जाता होगा। पर क्या आप जानते हैं पहाड़ी लड़कियां न सिर्फ देखने में खूबसूरत होती हैं बल्कि भविष्य में एक अच्छी जीवनसाथी भी साबित होती हैं।आप भी पढ़कर समझ जाएंगे, की क्यों बेहतर जीवनसाथी साबित होती हैं पहाड़ी लड़कियांशाहिद कपूर- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू रिलीज हो गई है।फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में की गई है।इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने एक पहाड़ी लड़की का रोल अदा किया है। अगर आप भी अपने लिए जीवनसाथी तलाश रहे हैं तो पहाड़ी लड़कियां आपकी पसंद हो सकती हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या खूबियां होती हैं पहाड़ी लड़कियों में जो उन्हें बाकी लड़कियों से अलग करती हैं।

सादगी
अगर आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर कुदरती खूबसूरत हो तो पहाड़ी लड़कियां एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि बाकी लड़कियां खूबसूरत नहीं होती लेकिन पहाड़ी लड़कियां अकसर मेकअप करना एवॉइड करती हैं और सादगी से रहना उन्हें खासा पसंद होता है।

भावनात्मक रूप से मजबूत
पहाड़ी लड़कियां बाकी लड़कियों की तुलना में ज्यादा आत्मनिर्भर और भावनात्मक रूप से मजबूत होती हैं। ये लड़कियां घर से लेकर बाहर तक सब कम खुद करने में विश्वास रखती हैं।

खुशमिजाज
आप खुद ही सोचिए जो लड़की पहाड़ों की खुली हवा में रहकर आई हो, तनाव तो उसके पास आने से पहले कई बार सोचेगा। ऐसी लड़की अगर आपकी पार्टनर बन जाएं तो आपको भी बीच-बीच में इन खूबसूरत वादियों में टहलने का मौका जरूर मिलेगा।

प्यार
आधुनिकता की चकाचौंध से दूर इन लड़कियों को सिर्फ अपने पार्टनर के साथ के अलावा कोई दूसरी चीज प्यारी नहीं होती। अपने साथी का साथ उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी दौलत हैं।

संस्कार
शहरों में पली-बढ़ी पहाड़ी लड़कियां भी अपने संस्कार और रीति रिवाजों को कभी नहीं भूलती हैं। वो जहां भी जाती हैं अपनी सभ्यता और संस्कार को हमेशा अपने पास रखती हैं। अगर आपको लगता है कि आपकी होने वाली पार्टनर आपके माता-पिता की इज्जत करेगी की नहीं तो निश्चिंत हो जाइए। पहाड़ी लड़कियां माता-पिता को बेहद प्यार से रखती हैं।

खाना
ज्यादातर पहाड़ी लड़कियां बहुत अच्छा खाना बनाना जानती हैं। किसी पहाड़ी लड़की से शादी करने पर आपको शहरी खाने के साथ पहाड़ी खाने का स्वाद भी चखने को मिलेगा।

Back to top button