आप भी गर्मियों में चेहरे की चमक को बनाये रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

गर्मियों में पसीने से बचाने के लिए बार-बार मुंह धोने का मन करता है। लेकिन चेहरा धोने से भी आपके चेहरे पर पिम्पल्स होने लगते हैं। इसके कारण आपको कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। इस मौसम में लोग अपने चेहरे पर आए ऑयल से परेशान रहते है। फेसवॉश बार-बार इस्तेमाल किये जाने पर आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है।
कितनी बार धोएं मुंह :
त्वचा विशेषज्ञ के अनुसार, आपको दिन में दो बार से ज्यादा चेहरा नहीं धोना चाहिए। पहली बार, जब आप सोकर उठे तो मुंह धोएं। इससे रातभर में चेहरे पर जमा हुई गंदगी साफ हो जाती है। दूसरी बार, शाम को मुंह धोएं जब आपको मेकअप साफ करना होता है और दिनभर चेहरे पर जमा हुए धूल और प्रदूषण से छुटकारा पाना होता है।
अपनाएं ये घरेलू उपाय:
# चेहरे को गर्म पानी से न धोएं। कोशिश करें कि गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। गर्म पानी से चेहरा धोने से नैचुरल ऑयल भी चले जाते हैं।
# फेसवॉश से चेहरा धोते हुए ध्यान रखें, देर तक चेहरा साफ न करते रहें। ये काम फटाफट किया जाना चाहिए, जिसमें दो मिनट से ज्यादा न लगें।
Back to top button