आप भी इस तरह घर पर बनाएँ फ्रूट बेस टोनर

त्वचा पर ताजा फलों के फ़ायदों को जानते हुये भी, हम उन्हें कितना इस्तेमाल करते हैं? केवल इनके अकेले इस्तेमाल से आपकी त्वचा की रंगत में ज़्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

आप भी इस तरह घर पर बनाएँ फ्रूट बेस टोनर

फ्रूट्स को मास्क्स, पैक या टोनर के रूप में इस्तेमाल करने से त्वचा की चमक ज़्यादा देर तक रहती है। इन साधारण तरीकों से फ्रूट बेस टोनर्स घर पर ही तैयार किए जा सकते हैं। इन फलों में विटामिन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की प्रचुरता है जिससे त्वचा की गुणवत्ता में सुधार होता है और यह जवां होती है।

ध्यान रखें कि आप टोनर्स तैयार करने के लिए ताजे फल ही काम में लें। अन्य बाजारू फ्रूट फेस पैक या मास्क की तरह इन घरेलू फ्रूट टोनर्स की कोई एक्स्पायरी डेट नहीं होती है। इन फ्रूट टोनर्स को घर पर तैयार किया जा सकता है और लंबे समय तक फ्रिज में रखा जा सकता है।

1. खीरा आधा कप खीरे का जूस आधा कप ग्रीन टी खीरे के टुकड़ों को ग्राइंडर में मिलाकर इनका जूस बना लें। इसके बीज हटा दें और केवल जूस ही रखें। इसमें स्ट्रॉंग ग्रीन बनाएँ और लंबे समय तक ठंडा होने दें। खीरे का जूस और ग्रीन टी बराबर मात्रा में मिलाएँ और आपका फ्रूट बेस टोनर तैयार है। आप इस टोनर में एक कप वोडका भी मिला सकती हैं।

2. आम (कच्चे) 4-5 कच्चे आम के बीज 2 लीटर पानी गहरे बर्तन में पानी और आम के बीजों को डालकर गैस पर उबालें। उबालने का समय 30 से 45 मिनट रखें। इसके बाद इसे एक बोतल में डालकर फ्रिज में रखें। आपका मैंगो बेस स्किन टोनर तैयार है, आप जब चाहें इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। लेडीज, सेक्‍स के इन चार गोल्‍डन रुल्‍स से सेक्‍स लाइफ को बनाएं सुपर एक्‍साइटेड सेब खाने से पहले इसके बीज निकाल दें, वर्ना हो सकती है मौत! अबकी बार कुछ इस अंदाज में बनाएं चावल की खीर Featured Posts

3. सेब 1 मध्यम सेव 1 टेबल स्पून शहद सेव को साफ कर, छीलकर और टुकड़ों में काटकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें शहद मिला लें। इसे चेहरे और शरीर पर लगाएँ, ज़्यादा समय तक ना छोड़ें।

4. तरबूज 1 गिलास ताजा तरबूज का जूस 1 गिलास आसुत (डिस्टिल्ड) पानी 1 टेबल स्पून सादा वोडका छीलकर, बीज हटाकर तरबूज के टुकड़े कर लें। ग्राइंडर में डालकर इसका मुलायम पेस्ट बना लें। इस जूस को एक गिलास में डाल लें। अब तरबोज का जूस, पानी और वोडका को मिला लें और इस तरबूज टोनर को फ्रिज में रखें। लेडीज, सेक्‍स के इन चार गोल्‍डन रुल्‍स से सेक्‍स लाइफ को बनाएं सुपर एक्‍साइटेड सेब खाने से पहले इसके बीज निकाल दें, वर्ना हो सकती है मौत! अबकी बार कुछ इस अंदाज में बनाएं चावल की खीर Featured Posts

5. पपीता 1 छिला पपीता ½ कप एप्पल साइडर सिरका छीलकर पपीता को छोटे टुकड़ों में काट लें। ग्राइंडर में इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में एप्पल साइडर सिरका मिलाएँ। जितना हो सके ये ताजा हो। यह ड्राई स्किन पर बेहतर काम करता है। 

Back to top button