वीडियो: आपस में भिड़े बीजेपी नेता, जड़े एक-दूसरे को तमाचे

राजस्थान के अजमेर में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता आपस में भिड़ गए. दरअसल, अजमेर के मसूदा में बीजेपी प्रत्याशी भागीरथ चौधरी की सभा थी. इसी दौरान सभा में मंच संचालन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई. 
बताया जा रहा है कि मंच पर बीजेपी प्रत्याशी भागीरथ चौधरी जैसे ही पहुंचे तो मसूदा के पूर्व विधायक सुशील कंवर पलाड़ा के पति भंवर सिंह पलाड़ा और हाल ही में बीजेपी में शामिल नवीन शर्मा के बीच विवाद हुआ. बहस करते-करते दोनों में धक्का-मुक्की हुई. यह देख दोनों नेताओं के समर्थक पब्लिक के बीच आपस में भिड़ गए. मंच पर ही एक दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे.
विवाद होता देख नाराज होकर बीजेपी प्रत्याशी भागीरथ वहां से निकल गए. इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रत्याशी भागीरथ के पोस्टर भी फाड़ दिए. वहीं, इस मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष कालू लाल गुज्जर का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है. मंच पर इस तरह लड़ना गलत है. जांच रिपोर्ट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी को सौंपी जाएगी.
#WATCH Rajasthan: Two groups of Bharatiya Janata Party (BJP) workers clash during a rally in Masuda, Ajmer. (11/4/19) pic.twitter.com/AMrJXTKlbg
— ANI (@ANI) April 12, 2019
बोलने के लिए एक दूसरे के हाथ से खींचने लगे माइक….
बीजेपी प्रत्याशी भागीरथ ने अजमेर में चुनाव प्रचार पर थे तभी वह मसूदा में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे. यहां सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी. भागीरथ को भाषण देना था लेकिन उससे पहले ही आयोजकों ने बीजेपी के पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष नवीन शर्मा को भागीरथ के बारे में कुछ बोलने के लिए माइक थमा दिया. यह देख मसूदा के पूर्व विधायक सुशील कंवर पलाड़ा के पति भंवर सिंह पलाड़ा बिफर गए. उन्होंने नवीन के हाथ से माइक खींचा. इससे दोनों में धक्का-मुक्की हुई और उन्होंने एक दूसरे को तमाचा जड़ दिया.
पहले थी किंगमेकर, अब किंग बनने के लिए मैं हूँ तैयार: साध्वी प्रज्ञा
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ये है बीजेपी का सुशासन
बीजेपी कार्यकर्ताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद लोगों ने दोनों नेताओं को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने कहा कि बीजेपी के नेता बड़े नहीं हुए हैं और बच्चों की तरह झगड़ते हैं. उनका सुशासन और अनुशासन साफ़ दिखाई दे रहा है.





