आपको भी दिखना है सुंदर तो इस तरह से करें चुकंदर का प्रयोग

सब्जियों में चुकंदर को सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। चुकंदर को लोग कई तरह से इस्तेमाल करते हैं। इसे सलाद में कच्चा भी खाया जा सकता है और सब्जियों में पकाकर भी लोग खाते हैं। इसके अलावा चुकंदर के जूस को काफी गुणकारी माना जाता है और ये कई गंभीर रोगों से लड़ने की क्षमता रखता है।चुकंदर में ढेर सारे विटामिन और खनिज होते हैं। ये प्राकृतिक शुगर का स्रोत है और इसमें आयरन, सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस आदि पाए जाते हैं। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। आइये चुकंदर के गुणों के बारे में और जानकारी हासिल करते हैं।आपको भी दिखना है सुंदर तो इस तरह से करें चुकंदर का प्रयोग

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है 

जानकारी के लिए बता दे चुकंदर में आयरन काफी मात्रा में होता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं को सक्रिय और उनकी पुर्नरचना करने में काफी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। अनीमिया के मरीजों के लिए चुकंदर का जूस विशेष रूप से लाभकारी होता है। एनीमिया के रोगियों को चुकंदर का जूस पीने की सलाह दी जाती है। इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

चुकंदर दो प्रकार का होता है लाल व सफेद इस चुकंदर को पानी में उबाल कर छान लें। यह पानी फोड़े, जलन और मुहांसों के लिए काफी उपयोगी होता है। खसरा और बुखार में भी त्वचा को साफ करने में इसका उपयोग किया जा सकता है।

Back to top button