आपको और आपके परिवार को बुरी नजर से बचाएगा, सिर्फ 1 छोटा-सा उपाय…

आप भले ही इसे अंधविश्वास कहो या फिर टोटका मगर यह सच है कि बुरी नजर से बचने के लिए हमेशा से ही नजरबट्टू की शरण ली जा रही है। वैसे तो बुरी नजर से बचने के कई उपाय हैं, लेकिन नींबू-मिर्च का टोटका सबसे ज्यादा प्रचलित और प्रभावी माना जाता है।आपको और आपके परिवार को बुरी नजर से बचाएगा, सिर्फ 1 छोटा-सा उपाय...
नींबू व हरी मिर्च से बना नजरबट्टू अधिकांश दुकानों के बाहर इसे टंगा देखा जा सकता है। और लोगों की इसके प्रति आस्था भी गहरी है।
नजरबट्‍टू बनाने के लिए काला धागा लेकर, सुई की सहायता से उस धागे में एक नींबू व उसके साथ पांच या सात हरी मिर्च पिरो दें। फिर इसे दुकानों के बाहर टांग दें।
ऐसा माना जाता है कि नींबू व हरी मिर्च को दुकान के बाहर टांग देने से किसी की बुरी नजर नहीं पड़ता और दुकानदारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
मॉडर्न व पढ़े-लिखे लोग तक इस बात को मानते हैं कि बुरी नजर से बचने के लिए तो नजरबट्टू सबसे अच्छा तरीका है। इसलिए बाजार हो या महंगे शॉपिंग मॉल्स अधिकांश दुकानों के आगे नींबू व हरी मिर्च लटकते हुए मिल जाएंगे। ऐसा माना जाता है कि हरी मिर्च व नींबू लटकाने से कारोबार को बुरी नजर नहीं लगती है।

Back to top button