आपके व्यवसाय में हो वृद्धि इसके लिए करें ये छोटा सा उपाय

इलायची खाने के काम में तो आती ही है इसी के साथ इसका वास्तुशास्त्र में भी बहुत महत्व बताया गया है। ये माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति इलायची के कुछ खास उपाय कर ले तो उसकी किस्मत बदल जाती है। इलायची के कुछ उपाय करने से धनवृद्धि होती है और व्यक्ति का जीवन आराम से व्यतीत होता है। वास्तुशास्त्र में इलायची के किन उपायों के बारे में बताया गया है आइए आपको बताते हैं इसके बारे में………..
अगर किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब चल रही है और काफी प्रयास करने के बाद भी उसे धन की प्राप्ति नहीं हो रही है तो ऐसे व्यक्ति को अपने पर्स में पांच या सात इलायची हमेशा रखनी चाहिए। इलायची को पर्स में रखने से पर्स पैसों से खाली नहीं होता है और व्यक्ति के साथ हमेशा सकारात्मक ऊर्जा रहती है जो धन वृद्धि में सहायक होती है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके व्यवसाय में तरक्की या नौकरी में पदोन्नति हो तो इसके लिए आप लाल कपड़े में पांच इलायची बांधकर रात को सोते समय तकिए के नीचे रखें और सुबह उठकर इसे किसी चौराहे पर रख दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होगी, इससे आपको नौकरी में तरक्की मिलेगी और अगर आपका व्यवसाय है तो उसमें वृद्धि होगी।





