आपके इन अंगों पर तिल है तो पैसा कभी नहीं टिकेगा पास
आप भले ही कितना भी रूपया पैसा कमाते हों लेकिन अगर आपके इन अंगों पर तिल है तो समझ लीजिए कि आपके पास कभी पैसा नहीं ठहरेगा यानी आप कितना भी पैसा कमा लें आपके पास संचित धन नहीं रहेगा। अगर आप बहुत मुश्किल से जमा कर भी लें तो किसी न किसी तरह आपका धन चला ही जाएगा।

बाएं गाल पर तिल होने पर व्यक्ति का धन अपव्यय हो जाता है जिससे कमाई के अनुसार बचत कर पाना कठिन होता है।
नीचे के होंठ पर तिल होने पर धन की कमी रहती है। जबकि ऊपर के होंठ पर तिल होने पर व्यक्ति काम वासना में रत होता है।
बायीं हथेली पर तिल होने से व्यक्ति के खर्चे खूब होते हैं जिससे बचत का अभाव रहता है। बायीं हथेली के ऊपर भी तिल होने पर व्यक्ति के खर्चे बहुत होते हैं।
जिनके बाएं पैर पर तिल होता है उनका पैसा अनावश्यक ही खर्च होता रहता है जिससे संचय नहीं कर पाते हैं।
तर्जनी उंगली पर तिल का निशान होने पर व्यक्ति को धन के अभाव का सामना करना होता है।
हथेली में गुरु पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति को धन की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसा व्यक्तियों का जन्म धनवान परिवार में होने पर भी गरीबी देखनी पड़ती है।
बाएं भौंह पर तिल होने पर व्यक्ति विलासी होता है, ऐसे व्यक्ति विलासिता के कारण अपना धन बर्बाद कर देते हैं।
बाएं कांख पर तिल होने पर व्यक्ति का धन रोग में नष्ट होता है।





