आधी रात को रोकर या चिल्लाकर लोगों को बुरा होने का संकेत देते हैं ये जानवर

आज के वैज्ञानिक युग में भले ही लोग शकुन – अपशकुन में विश्वास न रखते हों लेकिन पौराणिक शास्त्रों में इन्हें व्यक्ति के जीवन से जोड़कर देखा जाता है। ये माना जाता है कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो व्यक्ति के भविष्य की ओर संकेत करती हैं। हम आपको यहां रात के समय आने वाली जानवरों की कुछ आवाजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें शास्त्रों में शकुन – अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। आइए जानते हैं रात को इन जानवरों की आवाज क्या संकेत देती हैं …..आधी रात को रोकर या चिल्लाकर लोगों को बुरा होने का संकेत देते हैं ये जानवर

अगर रात को कोई कुत्ता रोता है और आपको उसके रोने की आवाज आती है तो समझ लें आपकी गली या मोहल्ले में किसी की मृत्यु होने वाली है। शास्त्रों के अनुसार कुत्ते को यमराज दिखाई देते हैं और उसे गली – मोहल्ले में होने वाली अनहोनी का पहले से ही आभास हो जाता है। इसी कारण वह रोना शुरू कर देता है। 

 
रात के समय बिल्ली के चिल्लाने का मतलब होता है उस जगह पर किसी बुरी आत्मा का साया है। बिल्ली बुरी शक्तियों को पहचान लेती है और उन्हें देखकर चिल्लाती है। जिस घर में बिल्ली रात को चिल्लाती है तो ये समझा जाता है कि उस घर के सदस्यों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Back to top button