आतंक के मुद्दे पर चार देशों ने ,कतर से राजनयिक रिश्ते तोड़े

खाड़ी देशों से एक चौंकाने वाली खबर यह आई है कि सऊदी अरब सहित चार देशों ने आतंक को समर्थन देने के मुद्दे पर खाड़ी अरब स्टेट कतर के साथ अपने राजनयिक रिश्ते तोड़ लिए हैं. सऊदी अरब ने तो कतर के साथ हर तरह के समुद्री और हवाई रिश्तों को भी खत्म कर लिया है. हालांकि इस बारे में क़तर की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है.

गौरतलब है कि सऊदी अरब के अलावा तीन और देश मिस्र, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी क़तर से सभी तरह के कूटनीतिक रिश्ते तोड़ लिए हैं. चार देशों के इस कदम के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आ गया है. सऊदी अरब के बयान में इसे देश के साम्राज्य को बचाने के लिए उठाया गया कदम बताया है.
ये भी पढ़े: लंदन: PM थेरेसा बोलीं- आतंकी हमलों से लोकतंत्र को फर्क नहीं पड़ता, तय समय पर होंगे चुनाव
बता दें कि अचानक राजनयिक रिश्ते तोड़ दिए जाने से इन चार देशों में रह रहे लोगों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है. उधर, बहरीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि वह कतर की राजधानी दोहा से 48 घंटे के अंदर अपने राजनयिक मिशन को वापस बुला रहा है. और उसने यह अपेक्षा की है कि इसी अवधि में कतर के सभी राजनयिकों को भी बहरीन छोड़ देना चाहिए.मंत्रालय के बयान में स्पष्ट तौर से कहा गया है कि कतर के सभी नागरिक दो हफ्तों में बहरीन छोड़ दें, क्योंकि अब दोनों के बीच हवाई और समुद्री यातायात बंद रहेगा.





