आतंकी हमले की साजिश में 3 शातिर गिरफ्तार, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। दक्षिण भारत में सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पर आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आज तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ही आतंकी दक्षिण भारत में धार्मिक संगठनों में बड़े आतंकी हमले की तैयारी में थे। दिल्ली पुलिस तीनों की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार दोपहर बाद पत्रकार वार्ता भी कर सकती है।
इस आतंकी हमले की साजिश में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की हत्थे चढ़े तीन शातिरों में से एक वली मोहम्मद (Vali Mohammad) जो अफगानिस्तान का रहने वाला है। दूसरा शेख रियाजुद्दीन (Sheikh Riyajuddin) दिल्ली के गली नंबर 22, डीडीए फ्लैट मदनगीर में रहता है और तीसरे शातिर का नाम मुहथासिम (Muhthasim) है, जो कसारागोड (केरल) का रहने वाला है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की शुरुआत जांच और पूछताछ में पता चला है कि दक्षिण भारत के सामाजिक और धार्मिक संगठनों में अहम पद और रुतबा रखने वाले इनके निशाने पर थे और आतंकी इनकी हत्या कर देश में सनसनी फैलाना चाहते थे।

वहीं खुफिया अधिकारियों का मानना है कि इसके पीछे आतंकियों की खौफनाक साजिश हो सकती है। आतंकी बड़े स्तर पर मंदिरों को अपना निशाना बनाना चाहते हैं, जिससे दक्षिण भारत के हालात खराब हों।
गौरतलब है कि तीन साल पहले खुफिया एजेंसियों ने दक्षिण भारत के मंदिरों पर भारी खतरे का अलर्ट जारी किया था। इस बीच केरल के पद्मनाभ मंदिर में पाइप बम मिलने से सुरक्षा एजेंसियों चुनौती काफी बढ़ा दी गई थी।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, मंदिरों पर हमला करके आतंकी भारत में धार्मिक उन्माद और धर्म के आधार पर देश में दंगे भड़काना चाहते हैं। धार्मिक स्थल लोगों की आस्था से जुड़े होते हैं जिनका फायदा आतंकी उठाना चाहते हैं। वहीं गौर करने वाली बात है कि नक्सली धार्मिक स्थलों को निशाना नहीं बनाते हैं। दक्षिण भारत में कई ऐसे संगठन हैं जो किसी भी हाल में मंदिरों को निशाना बनाना चाहते हैं।

Back to top button