आडवाणी जी को स्टेज से लात मारकर मोदी उतार: राहुल गाँधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. हरिद्वार में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी हिंदू धर्म की बात करते हैं. हिंदू धर्म में सबसे जरूरी चीज गुरु होता है. आडवाणी जी नरेंद्र मोदी के गुरु हैं. आडवाणी जी की हालत देखी है आपने? आडवाणी जी को स्टेज से लात मारकर उतार दिया गया है.

इससे पहले राहुल ने महाराष्ट्र में लाल कृष्ण आडवाणी के बारे में बोलते हुए कहा था कि मोदी ने आडवाणी जी कको जूता मारकर स्टेज से उतार दिया था. राहुल के बयान को बीजेपी ने गंभीरता से लिया था. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट से राहुल को मर्यादा में रहने की नसीहत दी थी. सुषमा ने कहा था कि राहुल जी, अडवाणी जी हमारे पिता तुल्य हैं. आपके बयान ने हमें बहुत आहत किया है. कृपया भाषा की मर्यादा रखने की कोशिश करें.

भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

बता दें, दो दिन पहले बीजेपी के लौहपुरुष लालकृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉग में दिल की बात लिखी. राहुल गांधी ने उसे अपना हथियार बनाते हुए तपाक से मोदी पर जुबानी शुरू बमबारी कर दी है. हालांकि इसे बदजुबानी ही कहा जा रहा है क्योंकि राहुल ने विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया है. बीजेपी ने राहुल के विवादित बयान पर सख्त एतराज जताया लेकिन चुनावी माहौल में आडवाणी के ब्लॉग को मुद्दा बनते देर नहीं लगा. अब हरिद्वार में भी राहुल ने आडवाणी के बहाने पीएम मोदी पर निशाना साधा.

Back to top button