आठ अगस्‍त को नोएडा जाएंगे सीएम योगी, कोविड-19 अस्‍पताल का करेंगे उद्घाटन

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आठ अगस्‍त को नोएडा जाएंगे। सीएम योगी यहां सेक्‍टर 39 में कोविड अस्‍पताल का उद्घाटन करेंगे। सीएम के आगमन के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

बीजेपी के कुछ पदाधिकारियों के मुताबिक, नोएडा में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर सीएम से शिकायत की गई थी। इससे सीएम स्वयं भी यहां आकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेना चाहते हैं। चूंकि यूपी में लगातार गौतमबुद्धनगर में संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक बढ़ रही है। 

वहीं इसके अलावा पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था को लेकर भी 6 माह पूरे हो चुके हैं और इस सिस्टम को लेकर स्वयं बीजेपी के लोगों ने ही सवाल खड़े किए थे। इसलिए कमिश्नरी व्यवस्था को भी परखा जा सकेगा। इसके अलावा विकास कार्यों की भी समीक्षा की जा सकती है।

Back to top button