आज PM मोदी बाइक पर सवार होकर निकालेंगे भाजपा की ‘कमल संदेश रैली’
प्रदेश की 80 लोकसभा क्षेत्रों में केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली निकालेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चंदौली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय कमल संदेश लेकर बाइक पर सवार होंगे।
सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने क्षेत्रों में बाइक रैली में शामिल होंगे। प्रदेश पदाधिकारी, एमएलसी व राज्यसभा सदस्य भी रैली की अगुवाई करेंगे। क्षेत्र व जिला पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ता इस रैली को ऐतिहासिक बनाएंगे।
इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला बाराबंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई, पद्मसेन चौधरी खीरी, सुधीर हलवासिया रायबरेली, लक्ष्मण आचार्य जौनपुर, रंजना उपाध्याय इटावा, उपेंद्र शुक्ला बस्ती, दयाशंकर सिंह महाराजगंज, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुरादाबाद, गोविंद नारायण शुक्ला मैनपुरी, पंकज सिंह गोरखपुर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता गोंडा, अमरपाल मौर्य धौरहरा लखीमपुर खीरी और संजय राय भदोही में रहेंगे।