आज रॉबर्ट वाड्रा ईडी सामने खड़े हो रहे है, कल मोदी खड़े होंगे: संजय सिंह

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रॉबर्ट वाड्रा के बहाने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा का नाम हर जगह घसीटा जा रहा है, लेकिन भ्रष्ट्राचार के एक भी सुबूत बीजेपी आज तक नहीं पेश कर पायी है। संजय सिंह ने कहा कि आज रॉबर्ट वाड्रा ईडी के सामने खड़े हो रहे हैं। तो आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईडी के सामने खड़े होंगे।
एनडीएमसी द्वारा इन पोस्टर्स को हटाए जाने के बाद अब पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू
बुधवार सुबह कांग्रेस के पोस्टर्स में रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर लगने और फिर एनडीएमसी द्वारा इन पोस्टर्स को हटाए जाने के बाद अब पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। इस विवाद में कांग्रेस सांसद संजय सिंह भी कूद पड़े हैं।
Sanjay Singh, Congress: Aaj Robert Vadra ka ho raha hai ED ke saamne, kal Modi ED ke saamne khade honge. https://t.co/0EdcAnjeHI
— ANI (@ANI) February 6, 2019
एनडीएमसी ने उन पोस्टरों को हटाया जिनमें रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे
संजय सिंह ने कहा कि ये दुर्भाग्य है मोदी जी पत्नी हैं , लेकिन उनके साथ उनका पोस्टर नहीं लगाते हैं। रॉबर्ट वाड्रा प्रियंका गांधी के पति हैं, भगवान करें उनका संबंध जीवन भर बना रहे। बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय के बाहर करीब 150 पोस्टर लगे थे। बुधवार सुबह एनडीएमसी ने उन पोस्टरों को हटाया जिनमें रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। इन पोस्टरों पर लिखा था ‘कट्टर सोच नहीं, युवा जोश’। एनडीएमसी का कहना था कि जो पोस्टर गलत जगह लगे थे उन्हें हटाया गया है।





