आज भी गिरे सोने और चांदी के दाम, जानें नया रेट…

सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट रही। 0.04% गिरावट के साथ सोना ₹37,670 प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं चांदी के दाम 0.04% की गिरावट के साथ ₹46,626 प्रति किलो रहे। इस महीने के शुरू में सोना ₹39,885 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा यानी अब तक 2200 रुपए प्रति 10 ग्राम की राहत रही। इसी तरह चांदी इस महीने के आखिरी में ₹51,489 प्रति किलो तक पहुंच गई थी। तब के आज के दाम में ₹4,900 रुपए प्रति किलो का अंतर रहा।
जानकारों के मुताबिक, सोना और चांदी के दामों में अभी और गिरावट आ सकती है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुछ मामले अभी भी तल्ख बने हुए हैं। जैसे सऊदी अरब में तेल संयंत्रों पर हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। इसके अलावा आर्थिक मोर्चे पर संकट बना हुआ है।
विभिन्न शहरों में सोने के दाम

विभिन्न शहरों में चांदी के दाम
शुक्रवार को कारोबारी दिन की शुरुआत रुपए की मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 71.14 रुपये के स्तर पर खुला। बाद में यह 70.95 रुप प्रति किलो पर रहा। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 71.32 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।
- Gold Silver Rate 19 September: सोने के दाम जहां 0.66% गिरकर ₹37,600 प्रति 10 ग्राम रहे, वहीं चांदी में 0.81% की गिरावट रही और यह ₹46,215 प्रति किलो बिकी।
- Gold Silver Rate 18 September: सोने की कीमत में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। दिन के कारोबार में सोने का भाव 215 रुपये फिसलकर 38,676 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी के भाव में भी 770 रुपये की गिरावट आई।
- Gold Silver Rate 17 September: सोना और चांदी में मंगलवार को मामूली गिरावट देखी गई। सोमवार की तेजी से बाद मंगलवार को सोना 0.24 फीसदी गिरावट के साथ ₹38,088 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। यही हाल चांदी का रहा। सोमवार को 3 फीसदी का उछाल देखने वाली चांदी मंगलवार को 0.40% गिरावट के साथ ₹47,040 रुपए प्रति किलो रही।
- Gold Silver Rate 16 September: शुक्रवार को जो सोने के दाम ₹37,503 रुपए प्रति 10 ग्राम थे, वो सोमवार को 1.7 फीसदी बढ़त के साथ ₹38,163 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। भारत में 24 कैरेट सोने के दाम 460 रुपए की बढ़त के साथ 38,860 रुपए रहे। वहीं चांदी के दामों में 3 फीसदी का उछाल रहा और यह ₹1,326 रुपए बढ़कर ₹47,087 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।





