आज भारत में लॉन्च होगा OnePlus 6T, प्री-बुकिंग पर ये हैं ऑफर

OnePlus ने न्यूयॉर्क में हुए एक इवेंट में OnePlus 6T लॉन्च कर दिया है. भारत में OnePlus 6T का लॉन्चिंग इवेंट मंगलवार (30 अक्टूबर 2018) को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स के केडीजेडब्ल्यू स्टेडियम में रात 8.30 बजे से शुरू होगा. OnePlus 6T एक्सक्लूसिव रूप से Amazon पर ही मिलेगा. भारत में कस्टमर्स 30 अक्टूबर तक OnePlus 6T की प्री-बुकिंग करा सकते हैं. Amazon इंडिया की वेबसाइट पर OnePlus 6T की सेल 1 नवंबर से शुरू हो जाएगी. लॉन्च ऑफर के तहत ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड, सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर Amazon 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है.
फोन में होगा गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन
OnePlus 6T में 6.41 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है. इस फोन में OnePlus 6 से छोटा नॉच होगा. OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर होगा. फोन में गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है. कंपनी ने OnePlus 6T को मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक इन दो कलर में लॉन्च किया है. ग्लोबल मार्केट में OnePlus 6T के बेस मॉडल की कीमत 549 डॉलर होगी. इस मॉडल में 6GB रैम और 128GB का स्टोरेज होगा. वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 579 डॉलर होगी, जबकि 8GB रैम और 256GB वाले वैरिएंट की कीमत 629 डॉलर होगी. अमेरिका में इस फोन की बिक्री 1 नवंबर से शुरू होगी. वहीं, यूरोप में इसकी सेल 9 नवंबर से चालू होगी. इसके अलावा, OnePlus के Type C Bullets ईयरफोन की कीमत 19.95 डॉलर होगी. वायरलेस बुलेट की कीमत 69 डॉलर होगी.
OnePlus 6T में है लो लाइट मोड Nightscape
OnePlus ने OnePlus 6T में लो लाइट मोड Nightscape पेश किया है, जो कि कमजोर लाइट होने पर भी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है. Nightscape का इस्तेमाल करते हुए यूजर को लो-लाइट फोटो खींचने में सिर्फ 2 सेकेंड का वक्त लगता है, जबकि दूसरे कैमरे में कम से कम 5 सेकेंड का वक्त लगता है. OnePlus 6 में भी Nightscape अपडेट आएगा. OnePlus का दावा है कि OnePlus 6T में दुनिया का सबसे तेज इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर का इस्तेमाल करते हुए स्क्रीन अनलॉक पेश किया गया है.
फास्ट चार्जिंग के साथ होगी 3,700 mAh की बैटरी
अगर इस फोन में लगे कैमरों की बात करें तो इसके रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप होगा. फोन के रियर में 20 मेगापिक्सेल और 16 मेगापिक्सेल के कैमरे होंगे. इस फोन में स्क्रीन अनलॉक होगा. इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा. इस फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 3,700 mAh की बैटरी होगी. OnePlus जल्द ही 5G पावर्ड स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. OnePlus का दावा है कि OnePlus 6T बेस्ट गेमिंग एक्सपीरियंस डिलीवर करता है. OnePlus 6T में Smartboost होगा, जो कि ऐप लोड टाइम को 20 फीसदी तक कम कर देगा.





