आज दीक्षा समारोह में सेनाध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि, 1626 छात्रों को डिग्री और 251 को मिलेंगे मेडल

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षा समारोह सोमवार को है। इस बार दीक्षा समारोह में थल सेना प्रमुख विपिन रावत मुख्य अतिथि रहेंगे। समारोह का आयोजन स्कूल ऑफ एनवायरमेंटल साइंसके पीछे स्थित मैदान में होगा।

इससे पूर्व रविवार को कुलपति प्रो. संजय सिंह की अध्यक्षता में पूर्वाभ्यास हुआ। इसमें एनसीसी वालंटियर्स के साथ आर्मी बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा। गार्ड ऑफ  ऑनर लेफ्टिनेंट राजश्री व एनसीसी वालंटियर्स द्वारा दिया जाएगा। समारोह को लेकर सभी विद्यार्थियों को उनके बैठने की जगह और दीक्षा समारोह से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। प्रथम सत्र में संकाय स्तर पर गोल्ड मेडल और आरडी सोनकर पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। विवि प्रवक्ता ने बताया कि दीक्षा समारोह सोमवार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। समारोह दो सत्र में होगा। पहले सत्र का समापन दोपहर एक बजे होगा और दूसरा सत्र ढाई बजे शुरू होगा।

दीक्षा समारोह में 1626 डिग्री दी जाएंगी, वहीं 251 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। समारोह स्थल तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को विवि के गेट संख्या तीन से प्रवेश करना होगा। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए दो पास प्रदान गए हैं। जिसमें से पहले पास की चेकिंग गेट संख्या तीन से प्रवेश केसमय की जाएगी और दूसरा पास समारोह स्थल पर पहुंचने पर चेक होगा। सुरक्षा कारणों के चलते सभी को आमंत्रण कार्ड और फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है। सुबह 10:30 बजे के बाद विवि में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

Back to top button