आग, धुएं और बाढ़ की त्राहि-त्राहि से जूझ रहे अमेरिका के 15 राज्य

अमेरिका के पूर्वी हिस्से में स्थित ग्रेट लेक्स से लेकर राजधानी वाशिंगटन डीसी तक 15 राज्यों के लोग लगातार तीसरे दिन मौसम की भयावह मार झेलने को विवश हैं। लगातार तीसरे दिन जंगलों में भयानक आग लगी हुई है।
शुक्रवार को 68 जगहों पर आग के मामले दर्ज किए गए। लाखों अमेरिकी नागरिकों के सामने गंभीर स्वास्थ्य संकट छा गया है और उन्हें घरों में रहने की सलाह दी जा रही है।
अमेरिका के पूर्वी इलाके में जहां हर तरफ धुआं-धुआं है, वहीं, दक्षिणी हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है। पश्चिमी अमेरिका में आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं।
आग पर काबू पाने में फायरफाइटर्स को पसीने छूट रहे हैं। आग बुझाने के काम में 17,400 कर्मचारी, 140 हेलीकॉप्टर और यहां तक कि सेना से चार सी-130 एयर टैंकर लगाने पड़े हैं।
करीब 37 करोड़ एकड़ क्षेत्र इस साल आग से प्रभावित हो चुका है। मौसम विज्ञानी इस स्थिति के पीछे जलवायु परिवर्तन को वजह बता रहे हैं।
ट्रंप ने कनाडा पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कनाडा पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी दी, और ओटावा पर अपने जंगलों का प्रबंधन करने में विफल रहने और जंगल की आग के धुएं को संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में फैलने देने का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने “गंदी, प्रदूषित और अस्वास्थ्यकर हवा ” बताया।
ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी शहरों में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के लिए कनाडा को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और चेतावनी दी कि प्रदूषण की आर्थिक लागत को कनाडाई आयात पर मौजूदा अमेरिकी शुल्क में जोड़ा जाएगा।





