आखिर, क्यों सोमवार के दिन शिवलिंग पर नहीं चढ़ाया जाता तिल? जानिए इसका रहस्यमयी सच…

आज हम इस लेख में हिंदू धर्म के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है उसके बारे में कुछ विशेष बातों को हम इस लेख में बता रहे हैं। सोमवार के दिन शिव भक्त भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं जिससे जीवन में सुख और समृद्धि मिलती है।
शिव पूजा करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं आसानी से पूरी होती है। सोमवार के दिन पति पत्नी अगर मिल कर शिव पूजा करते हैं तो इससे दांपत्त्य जीवन हमेशा सुखमय बना रहता है। आज हम आपको बताएंगे पूजा से जुड़ी कुछ बातें जिसको ध्याम में रखना चाहिए उसके बारे में बता रहें हैं।
भगवान शिव हमेशा अपने भक्तों पर कृपा बनाएं रखते हैं। भगवान शिव भक्तों पर बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं, लेकिन भगवान शिव की पूजा में किसी तरह की कोई भूल नहीं करनी चाहिए।
शास्त्रों में माना जाता है कि भगवान शिव को सफेद रंग के फूल पसंद हैं, इसके साथ ही भगवान शिव को केतकी का फूल सफेद होने के बावजूद नहीं चढ़ाया जाता है।
भगवान शिव की पूजा में शंख से जल अर्पित नहीं किया जाता। भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता।
भगवान शिव की पूजा में तिल का प्रयोग नहीं करना चाहिए तिल के लिए माना जाता है कि यह भगवान विष्णु के मेल से उत्पन्न हुआ है।
भगवान शिव को चढाएं जाने वाले चावल टूटे नहीं होने चाहिए।
शिवजी की पूजा में हल्दी और कुमकुम का भी प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।





