आखिरकार वैज्ञानिकों ने शुरू कर दिया कोरोना को लेकर ये बड़ा ट्रायल, अगर सफल रहा तो होगा सबसे सस्ता…

भारत में सर्दी-जुकाम-खांसी को ठीक करने की एक बेहद पुराना घरेलू तरीका है नमक पानी से गरारा करना. इससे गले में आराम मिलता है और खांसी खत्म होती है. अब इसी तरीके पर स्कॉटलैंड की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी स्टडी करने जा रही है कि क्या नमक पानी से गरारा करने पर कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को फायदा होगा या नहीं. 

ये बात तो पूरी दुनिया को पता है कि हल्के गर्म नमक पानी से गरारा करने पर खांसी और जुकाम दूर होता है. साथ ही यह खांसी-जुकाम को और खराब होने से रोकता है. 

अब स्कॉटलैंड में स्थित एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक इस तरीके का उपयोग कोरोना मरीजों पर करेंगे. साथ ही उसपर अध्ययन करेंगे.

एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक ये पता करेंगे कि नमक पानी से गरारा करने पर क्या शरीर के अंदर एंटीवायरल गतिविधियां बढ़ती हैं. फिलहाल इसके ट्रायल के लिए उन लोगों को चुना गया है जो कोरोना वायरस के संक्रमण से कम बीमार है.

ऐसे लोगों को कहा गया है कि वो फिलहाल बुखार कम करने वाली दवाएं खाएं. ज्यादातर पैरासिटामॉल और इबुप्रोफेन.

https://twitter.com/DailyMailUK/status/1276041709516992512?

एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि डेक्सामिथेसोन और रेमडेसिविर कोरोना मरीजों को लाभ पहुंचा रही है लेकिन अब तक वह प्रमाणित तौर पर कोरोना का रामबाण इलाज नहीं है. 

नमक पानी अगर कोरोना को बढ़ने से रोकता है तो यह एक बेहद सस्ता इलाज होगा. यह किसी भी व्यक्ति को गंभीर रूप से होने वाले कोरोना संक्रमण को कम करेगा.

एडिनबर्ग एंड लोथियंस वायरल इंटरवेंशन स्टडी (ElVIS) के अनुसार सर्दी-जुकाम से पीड़ित जिन मरीजों ने लगातार नमक पानी से गरारा किया है उन्हें जल्द आराम मिलता है. साथ ही उन्हें कम खांसी, कम जुकाम होता हैं. 

नमक पानी से गरारा करने पर सर्दी-खांसी-जुकाम आम इलाज की तुलना में दो दिन पहले ठीक होता है. एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का मानना है कि नमक पानी से गरारा करने पर कोरोना वायरस से लड़ने की शारीरिक क्षमता बढ़ जाती है. 

एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अजीज शेख ने कहा कि नमक में हाइपोक्लोरस एसिड (Hypochlorous Acid) होता है जो किसी भी प्रकार के वायरस को मारने में सक्षम होता है. इसलिए नमक पानी से गरारा करने पर कोरोना वायरस से लड़ने में मदद मिल सकती है. 


Back to top button