आईलाइनर इस तरह लगाने से आंखों की रोशनी होती है खत्म

आँखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आईलाइनर लगाया जाता है, आईलाइनर लगाने से छोटी आँखे भी बड़ी दिखाई देती है. किन्तु इसे लगाने का सही तरीका होता है. गलत तरीके से आईलाइनर लगाने से मेकअप खराब होने के साथ-साथ आँखों को भी नुकसान होता है. एक नई रिसर्च के अनुसार, यदि लैश लाइन की रेखा के अंदर आईलाइनर लगाया जाए तो इससे नजर धुंधली हो जाती है. इससे नेत्र रोग भी हो जाता है.

आँखों की पलको के अंदर और बाहर लगाए जाने वाले आईलाइनर से आँखों की रोशनी को नकारात्मक असर पड़ता है. रिसर्च बताती है कि पेन्सिल आईलाइनर लगाने से इसके कण आँखों में चले जाते है. इस स्टडी को करने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग की मदद ली. इसके लिए उन्होंने कई तरह से मेकअप किया फिर ये तुलना कर के देखा कि आईलाइनर के कण कितनी मात्रा में आँखों की आंसुओ वाली झिल्ली पर पहुंचते है.
ये भी पढ़े: लड़कियों के सामने जेंटलमैन बनना हो तो ये हरकत न करे
आपको बता दे यह झिल्ली आँखों पर एक पतली परत के रूप में मौजूद होती है जो आँखों की रक्षा करती है. आंखों के अंदर की ओर आइलाइनर लगाने पर पांच मिनट के अंदर ही 15 से 30 प्रतिशत ज्यादा कण आंखों की अश्रु झिल्ली पर पहुंच जाते है. जानकारी दे दे कियह रिसर्च आई एंव कांटैक्ट लैंस साइंस एंड क्लीनिकल प्रैक्टिस जर्नल में प्रकाशित हुई है.





