आईएएस एसोसिएशन केंद्र से पूछेगी अफसरों के इम्पैनलमेंट न देने की वजह

राज्य से केंद्र भेजे जाने वाले अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति यानी ‘इम्पैनलमेंट’ को लेकर उत्तर प्रदेश आईएएस एसोसिएशन केंद्र से सवाल-जवाब करेगी। दरअसल, उत्तर प्रदेश आईएएस एसोसिएशन केंद्र से अफसरों के इम्पैनलमेंट न देने की वजह पूछेगी। 
बता दें फिलहाल 360 डिग्री पड़ताल की वजह से तमाम अफसरों का इम्पैनलमेंट नहीं हो पा रहा। इम्पैनलमेंट न होने का कारण सरकार बताती नहीं। इसके अलावा आईएएस एसोसिएशन महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए चाइल्ड केअर लीव के लिए भी केंद्र को पत्र लिखेंगे और जवाब मांगेंगे।
एसोसिएशन ने नगर आयुक्त व वी.सी विकास प्राधिकरण के पद भी आईएएस के लिए मांगें है।





