आइये बनाये अंकुरित मूंग व चुकंदर सैलेड

सामग्री :

1 कप अंकुरित मूंग, 1/2 कप अंकुरित मेथी दाना, 1/2 कप कटा हुआ टमाटर, 1/2 कप शिमला मिर्च, 1/2 कसा हुआ चुकंदर, 1/2 नीबू का रस, 1-2 कटी हुई हरी मिर्च, 1 टेबल स्पून कटी हुई हरी धनिया।

सैलेड ड्रेसिंग:

1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1/2 टी स्पून भुना और पिसा हुआ जीरा, 1/2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई अदरक, 1 टी स्पून चीनी, 1 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल।

कितने लोगों के लिए : 4

विधि :

सैलेड ड्रेसिंग की सभी सामग्री एक साथ मिलाकर एक तरफ रख दें। अब एक सॉसपैन में 1/4 कप पानी व नमक मिलाकर स्प्राउट्स डालें और एक उबाल दें। आंच से उतार कर पैन को 3-4 मिनट तक ढंककर रख दें।

फिर पानी निकालकर ठंडा करें। ठंडा होने पर ड्रेसिंग मिलाएं। फिर शेष सामग्री मिलाकर सर्विग बोल में रखें। हरी धनिया और मिर्च से सजाकर सर्व करें।

Back to top button