आइईडी विस्फोट में सैन्य वाहन क्षतिग्रस्त, सात जवान घायल

 पुलवामा में गुरुवार को आतंकियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) विस्फोट किया, जिसमें सेना का कैस्पर वाहन (बख्तरबंद वाहन) क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सात जवान घायल हो गए।

सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया है। रात करीब सवा नौ बजे सेना की 55 आरआर के जवानों का दल रात्रिकालीन गश्त पर अपने कैस्पर वाहन में पुलवामा के लस्सीपोरा इलाके से गुजर रहा था। जवान अक्सर रात में इसी इलाके से गश्त पर गुजरते हैं। आतंकियों को इसका पता था।

उन्होंने पुलवामा-लस्सीपोरा सड़क पर स्थित त्रिच्छल पुल के पास आइईडी लगा रखी थी। जैसे ही सेना का वाहन वहां से गुजरा तो आतंकियों ने कथित तौर पर रिमोट के जरिये धमाका कर दिया।

अजीत जोगी इस बार नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानें क्यों?

इसमें कैस्पर वाहन को आंशिक क्षति पहुंची है। बताया जाता है कि धमाके के फौरन बाद जब वाहन में मौजूद सैन्यकर्मियों ने बाहर निकलने का प्रयास किया तो वहीं पास छिपे आतंकियों ने अपने स्वचालित हथियारों से उन पर फायरिग भी की। जवानों ने घायल होने के बावजूद जवाबी फायर किया।

लोगों के मुताबिक, करीब 15 मिनट तक गोलियां चलती रहीं। इस बीच, सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली।

Back to top button