अश्वनी उपाध्याय ने काला धन-भ्रष्टाचार और बेनामी लेनदेन पर रोकने की मांग की…

दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान आधार को चल-अचल संपत्ति से जोड़ने के मामले में दायर याचिका पर केंद्र सरकार के साथ दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी किया है।  यह याचिका भारतीय जनता पार्टी के नेता और वकील अश्ननी उपाध्याय ने दायर की है। याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने याचिका में मांग की है कि सरकारों का दायित्व है कि अवैध तरीके से बनाई गई बेनामी संपत्तियों को जब्त करने के साथ संपत्तियों को लेकर भ्रष्टाचार रोकने के लिए कदम उठाए।

गौरतलब है कि अश्वनी उपाध्याय ने याचिका के माध्यम से काला धन-भ्रष्टाचार रोकने के साथ बेनामी लेनदेन पर लगाम लगाने की मांग की है।  इसी के साथ चल-अचल संपत्तियों को आधार के साथ लिंक करने के लिए केंद्र सरकार को दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है।

Back to top button