‘अवेंजर्स एंडगेम’ का रिकॉर्ड तोड़ आगे निकला ‘दिल बेचारा’

जुबिली न्यूज़ डेस्क
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही ये ट्रेंड में बना हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है।
सुशांत की इस फिल्म के ट्रेलर ने दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को अभी तक 5.3 मिलियन लोगों ने देखा है जिसने ‘अवेंजर्स एंडगेम’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस फिल्म के ट्रेलर को 3.6 मिलियन लोगों ने देखा है।
#DilBechara overtakes #AvengersEndgame to become the most liked film trailer on YouTube. pic.twitter.com/otJySyjgbx
— Filmfare (@filmfare) July 7, 2020
फिल्म के ट्रेलर की बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी तारीफ कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भी ट्रेलर की तारीफ की हैं लेकिन साथ में एक इमोशनल पोस्ट भी किया है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा, कंगना रानौत ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है।
सुष्मिता ने ट्वीटर पर लिखा कि ‘पर्सनली मैं सुशांत सिंह राजपूत को नहीं जानती…केवल उनकी फिल्म्स और कुछ इंटरव्यू के जरिए जानती हूं। वो ऑन और ऑफ स्क्रीन काफी समझदार और इंटेलिजेंट थे। मुझे लगता है कि मैं उसे अब बेहतर जानती हूं, सब उनके फैंस के कारण। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए… आप सब का इतना प्यार पाकर वो धन्य हो गए…
View this post on Instagram
I didn’t know Sushant Singh Rajput personally…only through his films & some interviews!! He had tremendous emotional intelligence both on & off screen!! ❤️ I feel like I know him better now, all thanks to his fans…Countless lives that he touched, with endearing simplicity, grace, love, kindness & that life affirming smile!!!🤗❤️ To all you Sushant Singh Rajput Fans…He was blessed to be this loved by you all…not just as a brilliant Actor but also, as a celebrated human being, one who belonged!!🤗 I wish I knew him, had the opportunity to work with him…but mostly, that we would’ve had the time, to share the mysteries of the ‘Universe’ from one Sush to another…and maybe, even discovered why we both had a fascination for the number 47!!! 🤗 Loved the Trailer of #dilbechara ❤️ Here’s wishing the very best to everyone in the team!!! My regards & respect to Sushant’s family, friends & loved ones..his fans!!! #peace #strength #duggadugga ❤️ I love you guys!!!
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on Jul 6, 2020 at 7:25pm PDT
इसके आगे उन्होंने लिखा कि एक शानदार अभिनेता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक फेमस अच्छे इंसान के रूप में भी। काश मैं उन्हें जानती, उनके साथ काम करने का मौका मिलता। ताकि हमें यूनिवर्स के रहस्यों को एक-दूसरे से शेयर करने का मौका मिलता। और शायद, पता चलता हम दोनों को 47 नंबर का मोह क्यों था !!! ’
ये भी पढ़े : सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़
ये भी पढ़े : अभिनेता मनोज बाजपेयी ने क्यों की केआरके को अनफॉलो करने की अपील
ये भी पढ़े : कृष्णा श्रॉफ की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
‘दिल बेचारा का ट्रेलर मुझे बहुत पसंद आया। फिल्म की टीम को ऑल द बेस्ट। सुशांत के फैंस और उनके परिवार के लिए प्यार और सम्मान। #peace #strength #duggadugga I love you guys!!!’
#SushantSinghRajput one last time…#DilBechara, a celebration of love, friendship and life. Watch the trailer: https://t.co/Jl4jRHB1s1 pic.twitter.com/owsX67V3D5
— PRIYANKA (@priyankachopra) July 6, 2020
7.2K dislikes till now. My heart started questioning me.. why?
Then I got the 2nd pic from Twitter.
Shameless !!!!#DilBechara #DilBecharaTrailer pic.twitter.com/pmcXPmeTWy
— Kangana Ranau.t (@Kanganaa_) July 6, 2020
बता दें कि सुशांत की इस फिल्म में संजना संघी भी हैं। फिल्म का म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने दिया है। जबकि निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म द फॉल्ट इन आर स्टार्स की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ट्रेलर को लॉन्च करने के बड़ा एक खास नोट शेयर कर सुशांत को याद किया है।





