अवकाश पर आया सिपाही निकला कोरोना पॉजिटिव

कानपुर देहात। जनपद के रसूलाबाद थानाक्षेत्र में अवकाश पर घर लौटा पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित निकल आया। सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इलाके में दहशत हो गई। सिपाही को गजनेर के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराकर पूरे गांव को सेनेटाइज कराया गया।
देश में लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। एक समय ग्रीन जोन में काफी समय तक जगह बनाये रखने वाले कानपुर देहात में भी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस वक़्त देश मे अनलॉक चल रहा है जिससे लोगों का आवागमन लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीते दिनों लखनऊ के एक थाने में तैनात सिपाही अवकाश पर अपने घर रसूलाबाद आया था। यहां आकर जब सिपाही ने अपनी जांच कराई तो मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटीव आ गई। जिसकी सूचना मिलते ही रसूलाबाद विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कठारा को पूर्ण रूप से सेनेटाइज किया गया।
साथ ही गांव में अनावश्यक आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया। सिपाही को तुरंत वहां से लेजाकर गजनेर एक कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते हिब रासुलबाद उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा गांव पहुच गईं और निरीक्षण किया।





