अलका लांबा ने सीएम केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- अभद्र भाषा का करते है इस्तेमाल
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक से आप पार्टी की विधायक अलका लांबा ने पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। करीब-करीब पार्टी छोड़ने वाली लांबा ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल बैठकों में विधायकों का अपमान करते हैं। उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल तक करते हैं।
ये भी पढ़ें :-बीजेपी ने मस्जिदों में विशेष पर्यवेक्षक नियुक्ति के लिए चुनाव आयोग को लिखा पत्र
आपको बता दें अलका लांबा ने शुक्रवार को कहा था कि वह कांग्रेस में जाने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी उनके पास कांग्रेस की तरफ से इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। दूसरी तरफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने भी कहा था कि अगर वह वापस आना चाहती हैं तो कांग्रेस में उनका स्वागत है।
ये भी पढ़ें :-कांग्रेस महासचिव प्रियंका का यूपी दौरा आज, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
जानकारी के मुताबिक अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। लांबाने कहा , बैठक में कई बार विधायकों को केजरीवाल आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। एक बार तो वरिष्ठ विधायक के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर विधायक की आंखों में आंसू आ गए थे और उन्होंने इस्तीफा तक दे दिया था। लेकिन बाद में उन्हें मनाया गया था। साथ ही उन्होंने ने कहा कि वह आप में ज्यादा वक्त नहीं बिता सकती। उनको कांग्रेस से निमंत्रण मिलने का इंतजार है।





