अरुण जेटली ने कहा अंतरिम बजट होगा पेश, आम जनता के लिए होंगी महत्वपूर्ण घोषणाएं

इलाज के लिए अमेरिका गए जेटली ने साफ किया कि वो खुद ही बजट को पेश करेंगे। जेटली ने कहा कि चुनावी साल में यह माना जाता है आखिरी बजट को अंतरिम बजट के तौर पर पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ किया है कि 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट वोट ऑन अकाउंट नहीं होगा, ब्लकि यह एक अंतरिम बजट होगा जिसमें सरकार आम जनता के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है।
ये भी पढ़े :-सुप्रीम कोर्ट को मिले ये दो नये न्यायाधीश, ली शपथ 
एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित अवार्ड कार्यक्रम में जेटली ने वीडियो लिंक के जरिए कहा कि किसानों, मध्यम वर्ग और बेरोजगारों के लिए कई बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं। खाद्य पदार्थों के दाम लगातार कम होना एक चिंता की बात है। इससे किसानों की आमदनी काफी कम हो गई है। किसानों को अगर फसल की लागत ही नहीं निकलेगी तो वो कैसे आगे खेती कर पाएगा। हमारे किसानों ने उत्पादकता बढ़ाई है और हमें सरप्लस फूड के दौर में ले आए हैं। अब सरप्लस फूड का प्रबंधन कई साल से हमारे लिए चुनौती का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़े :-भैया जी जोशी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा – 2025 में बनेगा राम मंदिर 
जेटली ने इशारा किया है कि सरकार बजट में किसानों के लिए बड़े फैसले ले सकती है, जिससे उनकी माली हालत में सुधार आए। जेटली ने कहा, ‘हमारे किसानों ने उत्पादकता बढ़ाई है और हमें सरप्लस फूड के दौर में ले आए हैं। अब सरप्लस फूड का प्रबंधन कई साल से हमारे लिए चुनौती का विषय बना हुआ है। इसलिए कीमतें भी गिर रही हैं। आपदा, सूखा, चिंता जैसे हालात को काबू में करने के लिए होने वाले उपायों को लोकलुभावन व्यय के तौर पर नहीं देखा जा सकता है।’

Back to top button