अयोध्या से नहीं गोरखपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सीएम…

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से नहीं बल्कि गोरखपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया है। हालांकि, भाजपा के कई नेताओं की इच्छा है कि वह अयोध्या से चुनाव लड़ें लेकिन योगी ने गोरखपुर को ही चुना है।
अयोध्या से नहीं गोरखपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सीएम...
 
योगी के अयोध्या दौरे के बाद से ही उनके यहां से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। उन्होंने अयोध्या के लिए 350 करोड़ की योजनाओं की भी घोषणा की थी।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से पांचवी बार सांसद हैं और सीएम बनने के बाद अब सितंबर तक उन्हें विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना है।

योगी ने अभी तक अपनी संसद सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। वो राष्ट्रपति चुनाव के बाद इस पद से इस्तीफा दे देंगे और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

Back to top button