अयोध्या विवाद पर बोले योगी, सुप्रीम कोर्ट हमें सौंप दे मामला तो 24 घंटे में कर देंगे निपटारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने 24 घंटे के भीतर अयोध्या विवाद का निपटारा करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मसले पर लोगों का धैर्य समाप्त हो रहा है और सुप्रीम कोर्ट इस विवाद पर जल्द आदेश देने में असमर्थ है।
ये भी पढ़ें :-शिवपाल ने मचाई खलबली, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव
आपको बता दें उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर पर जनता के सब्र का बांध कभी भी टूट सकता है। वे बोले जनता का राम मंदिर पर धैर्य तेजी से खत्म हो रहा है। अगर सुप्रीम कोर्ट इस विवाद पर जल्द फैसला सुनाने में असमर्थ है तो कोर्ट यह मामला हमें सौंप दे, हम इस मामले को 24 घंटे में सुलझा लेगें।
ये भी पढ़ें :-पहली कतार में बैठे नजर आये राहुल गांधी, गडकरी से की गुफ्तगू
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले आगामी आम चुनाव में उत्तर प्रदेश में ज्यादा सीटें जीतने का भी दावा किया है।योगी ने कहा, ‘मैं अब भी अदालत से विवाद का निपटारा जल्द करने की अपील करूंगा। इलाहाबाद हाई कोर्ट की खंडपीठ ने 30 सितंबर 2010 को भूमि बंटवारे के मसले पर आदेश नहीं दिया, बल्कि यह भी स्वीकार किया कि बाबरी ढांचा हिंदू मंदिर या स्मारक को नष्ट करके खड़ा किया गया था।





