अमेरिकी चुनाव : विवादित बयान देने वाले रिपब्लिकन उम्मीदवार बनेंगे जनता की पसंद!

अमेरिकी कांग्रेस चुनाव में मिसीसिपी से रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार सिंडी हाइडे स्मिथ को असंवेदनशील नस्लीय बयान देने के लिए उठे विवाद के बावजूद जीत मिलती दिख रही है.अमेरिकी चुनाव : विवादित बयान देने वाले रिपब्लिकन उम्मीदवार बनेंगे जनता की पसंद!

फॉक्स न्यूज और एनबीसी के मुताबिक मौजूदा सीनेटर सिंडी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार माइक एस्पाई के खिलाफ बढ़त बनाए हुए हैं. उन्हें 55.2 जबकि विरोधी एस्पाई को 44.8 प्रतिशत वोट मिले हैं. सिंडी हाइडे स्मिथ की जीत होने पर जनवरी में कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत और मजबूत हो सकता है. 

सिंडी को बधाई देते हुए ट्रंप ने ट्वीट किया, “हमें आप पर गर्व है.” ट्रंप ने सिंडी के प्रचार अभियान के दौरान मिसीसिपी में दो रैलियां की थीं. अपनी जीत पर सिंडी ने भी अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया.

Back to top button