अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध किया लागू, तेल और आर्थिक क्षेत्र निशाने पर

अमेरिका ने ईरान के तेल और आर्थिक क्षेत्र को निशाना बनाते हुए दंडात्मक प्रतिबंध फिर से लागू किए हैं। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इसे ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा प्रतिबंध बताया है।अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध किया लागू,  तेल और आर्थिक क्षेत्र निशाने पर

ये प्रतिबंध सोमवार को लागू हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई में तेहरान के साथ बहुराष्ट्रीय परमाणु समझौते से अलग होने का विवादित फैसला लिया था। ये प्रतिबंध उसी के परिणाम हैं।

इन प्रतिबंधों के कारण ईरान के साथ कारोबार करने वाली तीसरे देशों की कंपनियां सीधे तौर पर प्रभावित होंगी।

इससे विश्व के तेल बाजार प्रभावित होंगे। हालांकि, अमेरिका ने आठ देशों को ईरान से तेल आयात जारी रखने की अस्थायी छूट दे रखी है।

पोम्पिओ ने ‘सीबीएस’ चैनल के ‘फेस दी नेशन’ से कहा, ‘अमेरिका की ओर से प्रतिबंध आज रात मध्य रात्रि से फिर से लागू होंगे।’ 

Back to top button