अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शारलोट परिसर में, गोलीबारी से 2 लोगों की मौत

अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शारलोट परिसर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. विश्वविद्यालय के आपात प्रबंधन कार्यालय ने ट्वीट कर सभी को इस संबंध में आगाह किया.

इस शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन कक्षाएं खत्म होने से ठीक पहले शाम करीब छह बजे गोलीबारी हुई. विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘भागो, छुपो, लड़ो. खुद को तुरंत सुरक्षित करो.’’ स्थानीय आपात सेवाओं का कहना है कि दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है. अन्य दो लोगों की स्थिति सामान्य है.

भारतीय परिवार के चार सदस्यों की अमेरिका में गोली मारकर की गयी हत्या

Back to top button