भारतीय परिवार के चार सदस्यों की अमेरिका में गोली मारकर की गयी हत्या

ओहायो प्रांत में स्थित वेस्ट चेस्टर कस्बे में रविवार रात एक सिख परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष है। पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंचती, हत्यारा फरार हो चुका था। वेस्ट चेस्टर पुलिस के मुताबिक रविवार रात लगभग 10 बजे किसी शख्स ने 911 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी थी। 
ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पुलिस उत्तरी सिनसिनाटी में स्थित इस जगह पहुंची तो चार लोगों की लाश फर्श पर पड़ी थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें कॉल करने वाला शख्स काफी घबराया हुआ था और कह रहा था कि घर के फर्श पर चार लोग गिर पड़े हैं और उन सभी का खून बह रहा है। वह शख्स लगातार मदद की गुहार लगा रहा था।
अमेरिका का पूर्व सैनिक कर रहा था बड़े हमले की तैयारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसी के साथ हत्या के मकसद के बारे में पूछने पर पुलिस ने कहा है कि अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियां से बातचीत की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जब यह घटना हुई उस समय परिवार रात के खाने की तैयारी कर रहा था। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि वहां की पुलिस इसकी जांच कर रही है। विदेश मंत्री ने हालांकि इन हत्या के पीछे घृणा अपराध की संभावना से इनकार किया है।





