अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज HW बुश का निधन, इन्हीं के दौर में हुआ था पहला खाड़ी युद्ध

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश का निधन हो गया है. बीबीसी ने उनके पुत्र और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के हवाल से बताया है कि जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. शुक्रवार शाम को जॉर्ज बुश सीनियर ने अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

जॉर्ज बुश सीनियर के राष्ट्रपति रहते हुए ही अमेरिका ने इराक पर हमला किया था. उस दौरान इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन ने पड़ोसी कुवैत पर हमला कर दिया था, जिसके जवाब में अमेरिकी सेना ने इराक को निशाना बनाया था. इस युद्ध को पहला खाड़ी युद्ध कहते हैं.

जॉर्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति थे. वे साल 1988 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे. वह संयुक्त राष्ट्र और चीन में अमेरिका के राजदूत भी रह चुके थे. वह सीआईए के निदेशक भी रहे.

सीनियर बुश ने इन शब्दों में दिया था खाड़ी युद्ध का आदेश
सीनियर बुश के शासन में 1991 में खाड़ी युद्ध शुरू हो चुका था. युद्ध शुरू होने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, ‘केवल दो घंटे पहले ही सहयोगी देशों की सेना ने इराक़ और कुवैत के सैन्य ठिकानों पर हमला बोलना शुरू कर दिया है.’ यह लड़ाई दो अगस्त को शुरू हुई थी. पांच महीने पहले सद्दाम हुसैन ने कुवैत के खिलाफ यह क्रूर लड़ाई शुरू की थी.

ल्यूकीमिया से बुश ने खोया था अपना बच्चा
जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश के बेटे जॉर्ज डब्ल्यू बुश के बेटे भी अमेरिका के राष्ट्रपति बने, लेकिन उनके एक बेटे की मौत ल्यूकीमिया के चलते हुई थी. सीनियर बुश दंपत्ति ने अपने दूसरे बच्चे चार वर्षीय बेटे रॉबिन को ल्यूकीमिया के चलते खो दिया था.

सीनियर बुश पर लग चुके हैं यौन शोषण के आरोप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर पर अभिनेत्री के यौन शोषण के भी आरोप लग चुके हैं. हालांकि उन्होंने अभिनेत्री की ओर से उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद माफी भी मांग चुके हैं. अभिनेत्री हीथर लिंड ने आरोप लगाया था कि पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर ने अपनी व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे ‘मुझे पीछे से छुआ’ और फोटो खिंचाने के दौरान ‘गंदा मज़ाक’ किया. 

हीथर ने जॉर्ज बुश सीनियर पर ये आरोप सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर लगाए थे, हालांकि इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया.

दूसरी ओर जॉर्ज बुश सीनियर के एक प्रवक्ता का कहना है, ‘राष्ट्रपति बुश किसी भी सूरत में कभी जान-बूझकर किसी को तकलीफ़ नहीं देते, और यदि उनकी हंसी-मज़ाक की कोशिश से कोई आहत हुआ है तो वो इसके लिए पूरी गंभीरता से माफ़ी मांगते हैं.’

ट्रंप-ओबामा ने जताया दुख

Back to top button