अमृतसर ट्रेन हादसाः एसआईटी जांच शुरू, गेटमैन के केबिन से लेकर घटनास्थल तक की दूरी नापी

दशहरे के दिन डीएमयू की चपेट में आकर 59 लोगों की मौत के मामले में एसआईटी ने जमीनी स्तर पर अपनी जांच शुरू कर दी है। एसआईटी ने रेलवे पुलिस का रिकार्ड खंगाला। साथ ही चेक किया कि दशहरे के लिए प्रबंधकों या स्थानीय प्रशासन ने इसकी परमिशन ली थी या नहीं। क्या पत्र या ई-मेल के जरिए इसकी सूचना दी गई थी या नहीं। अमृतसर ट्रेन हादसाः एसआईटी जांच शुरू, गेटमैन के केबिन से लेकर घटनास्थल तक की दूरी नापी

जांच की निगरानी एडीजीपी इकबालप्रीत सहोता कर रहे हैं। जांच टीम में एआईजी रेलवे दलजीत राणा, डीएसपी सुरिंदर कुमार, इंस्पेक्टर बलवीर घुम्मण को शामिल किया गया है। एसआईटी ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया और रेलवे लाइन पर बारीकी से जांच के बाद घटनास्थल और रेलवे गेटमैन के केबिन की दूरी को नापा गया। 

इसके अलावा दशहरे के दिन राजकीय रेलवे पुलिस की तैनाती का पूरा ब्यौरा हासिल किया। जांच का दायरा बढ़ने लगा है और आगे चश्मदीद के बयान कलमबद्ध किए जाएंगे। इकबालप्रीत सिंह सहोता ने कहा कि एसआईटी अमृतसर रेल हादसे के विभिन्न पहलुओं पर जांच करेगी, जिसमें यह भी देखा जाएगा कि आयोजकों द्वारा रावण दहन संबंधी क्या मंजूरी ली गई थी और उस पर किस तरह की कार्रवाई हुई।

Back to top button