अमीर बनने के लिए किन्नरों को पैसे देकर करें यह काम

आप सभी को बता दें कि बुधवार का दिन भगवान गणेश का कहा जाता है और इस दिन कई उपाय है जो किए जा सकते हैं और उन उपायों को करने के बाद सभी मनोकामनाओं को पूरा करवाया जा सकता है. जी हाँ, आज हम आपको बुधवार को किए जाने वाले कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपको आर्थि‍क लाभ के साथ उन्नति भी देंगे. आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में.अमीर बनने के लिए किन्नरों को पैसे देकर करें यह काम

उपाय – 
1.  अगर आप अपनी सभी मनोकामनाओं को पूरा करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.

2. अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए गणेश मंदिर जाकर उन्हें दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग जरूर लगाएं.

3. अमीर बनने के लिए बुधवार को पहले किन्नरों को कुछ पैसे दान दें, फिर कुछ पैसे उनसे उनके पास से आशीर्वाद के रूप में ले लें और उन पैसों को पूजा के स्थान पर रखकर धूपबत्ती दिखाएं और हरे कपड़े में लपेटकर धन वाले स्थान पर रख दें. कहते हैं इससे धन में बरकत आएगी.

4. अपने सभी दुश्मनो के सर्वनाश के लिए बुधवार के दिन 7 साबुत कौड़ियां लें और कौड़ियां बाजार में पूजन सामग्री की दुकानों पर आसानी से मिल जाती हैं. इसी के साथ ही एक मुट्ठी हरे खड़े मूंग लें और दोनों को एक हरे कपड़े में बांधकर चुपचाप किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख आएं, उस समय यह ध्यान रखें कि इस संबंध में किसी को कुछ पता ना चले.

5. अगर आप सभी कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो बुधवार के दिन सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी और शकर मिलाकर गाय को खिला दें.

Back to top button