अमित शाह बोले- बंद हो गई है नेहरू परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इसलिए लड़ रहे नेता

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के चुनाव प्रचार अपने चरम पर है. इसी क्रम में अमित शाह ने नागौर जिले के कुचामन में जनसभा को संबोधित किया. जहां उन्होने राजस्थान में कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर भ्रम की स्थिति होने की बात कहते हुए कहा कि कांग्रेस और गांधी और नेहरू परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बंद कर रहे गई है जिसके नेता अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए लड़ रहे हैं.अमित शाह बोले- बंद हो गई है नेहरू परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इसलिए लड़ रहे नेता

सभा में अमित शाह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी दिनदहाड़े सपने देख रहे हैं लेकिन उन्हें शायद चुनावी इतिहास की जानकारी नहीं है भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार कई राज्यों में जीत हासिल की और कांग्रेस को पछाड़कर सरकारें बनाई है. राजस्थान में भी भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है.

अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जिन एनपीए खातों को लेकर भाजपा को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं भगोड़े हो चुके सभी उद्योगपतियों को कांग्रेस राज में जनता के खून पसीने की कमाई बैंकों के माध्यम से दी जाती रही है. यह उद्योगपति सरकारी पैसे पर ऐश करते रहे. लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इन उद्योगपतियों को इस बात का एहसास हुआ कि सरकार अब उन्हें छोड़ने वाली नहीं है इसलिए वे देश छोड़कर भाग गए. वहीं अमित साह ने दावा किया कि ऐसे भगोड़ों के ख़िलाफ बीजेपी की सरकार कानून लाई और लगभग 20000 करोड रुपए की संपत्तियां सील की गई. 

अमित शाह ने कहा कि पीसीसी चीफ सचिन पायलट भाजपा से हिसाब मांग रहे हैं तो आज वे जनता के सामने अपना हिसाब देने आए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में राजस्थानकी उपेक्षा होती रही है. कांग्रेस राज में 13वें वित्त आयोग में राजस्थान को मात्र 1 लाख नौ हजार करोड़ रुपए दिए गए जबकि बीजेपी के राज में 14वें वित्त आयोग में दो लाख 63 हजार करोड रुपए की राशि राजस्थान को मिली. साथ ही 36000 करोड रुपए के अन्य प्रोजेक्ट वह 36000 करोड रुपए रिफाइनरी के लिए केंद्र सरकार के माध्यम से दिए गए हैं. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार में राजस्थान की हर जरूरत को पूरा किया गया है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा.

अमित शाह ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत में कांग्रेस संरक्षण देती रही है और यही वजह है कि करोड़ों बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत में बस गए. अब जब बीजेपी सरकार इन बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत से बाहर खदेड़ने की कोशिश में है तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम नेता उनके समर्थन में खड़े हो रहे हैं. अमित शाह ने आरोप लगाया कि सीमा पार से आए यह घुसपैठिए भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं.

Back to top button