अमित शाह के बाद अब धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

नई दिल्ली। मोदी सरकार में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। प्रधान ने लिखा कि #COVID19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूँ और स्वस्थ हूं।
आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान से पहले केंद्र सरकार में गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।





