अब अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों को अब रजिस्ट्रेशन के लिए देने होगे इतने रूपये, इतनी बढ़ी फीस…

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों को अब रजिस्ट्रेशन के लिए ज्यादा रुपए चुकाने होंगे। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन फीस को बढ़ा दिया है।

अब भक्तों को रजिस्ट्रेशन के लिए 50 रुपए की जगह 100 रुपए देने होंगे। यह निर्णय इस बार निकलने जा रही 29 जून से 15 अगस्त की अमरनाथ यात्रा से पहले लागू ही कर दिया गया। कुछ भक्तों ने श्राइन बोर्ड के इस निर्णय का विरोध भी जताया है।

2 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई है। शुरुआत के तीसरे दिन भी भक्तों का फार्म लेने के लिए बैंकों में जमावड़ा लगा रहा। जम्मू एंड कश्मीर बैंक की शाखाओं से फार्म खरीदने के बाद भक्तों ने नागरिक अस्पताल में मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाकर अपना पंजीकरण करवाया। वहीं तीसरे दिन लगभग 60 भक्तों ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की।

राष्ट्रपति कोविंद ने कल्याण सिंह के आचार संहिता उल्लंघन का मामला गृहमंत्रालय को भेजा

बोर्ड की वेबसाइट पर अमरनाथ यात्रा 2019 का परमिट एप्लीकेशन फार्म और हेल्थ सर्टिफिकेट का फार्म अपलोड हो गया है। इस बार वर्जन पंजीकरण की फीस में भी इजाफा हुआ है।

पिछले साल भक्त 50 रुपये में अपना पंजीकरण करवाते थे अबकी बार उन्हें सौ रुपये देने होंगे। सुरेश दूबे, ब्रांच मैनेजर, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, अंबाला छावनी।

Back to top button